25 जनवरी को 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।

Global jurist
By -
0
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस 
25 जनवरी को 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।
15 अप्रैल, 1948 में 27,000 वर्ग कि.मी. में फैली हुई लगभग 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।
 1954 में ‘ग’ श्रेणी की रियासत बिलासपुर को इसमें मिलाने पर इसका क्षेत्रफल बढ़कर 28,241 वर्ग कि.मी. हो गया। 
सन 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर इस राज्य का पुनर्गठन किया गया और इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग कि.मी. हो गया। 
आज हिमाचल प्रदेश में न केवल पहाड़ी क्षेत्रों का विकास हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं में भी इस प्रदेश ने उल्लेखनीय विकास प्राप्त किया है।
हिमाचल प्रदेश उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा है। 
'हिमाचल' प्रदेश का शाब्दिक अर्थ बर्फ़ीले पहाड़ों का अंचल' है। 
हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है।
 हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिशशासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु 1971 में 'हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971' के अन्तर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बना दिया गया था। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिमाचल।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!