Four lane not completed but new toll tax create hurdles for tourist & public

Global jurist
By -
0

 फोरलेन पूरा बना नहीं:  उगाही शुरू

चंडीगढ़ से मनाली का सफर होगा महंगा, आज सोमवार से शुरू होगा टकोली टोल।

चंडीगढ़ - मनाली सड़क पर मौरा के बाद दूसरा महंगा टकोली टोल प्लाजा।  

मंडी से मनाली का सफर एक बार फिर मंहगा होने बाला है। चंडीगढ़ - मनाली सड़क पर मौरा के बाद दूसरा महंगा टकोली टोल प्लाजा सोमवार 27 जनवरी से फिर शुरू होने जा रहा है। वहीं जल्द ही डोहलूनाला (रायसन) टोल बैरियर को भी शुरू करने की खबर है। दोनों बैरियर को वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बंद कर दिया गया था। अब करीब 18 महीने टकोली का टोल बैरियर शुरू किया जा रहा है। 

मंडी से पंडोह व पड़ोह से  औट तक फोरलेन निर्माण कार्य अभी कई जगह अधूरा है। मंडी से पंडोह के बीच जहां अभी निर्माण कार्य जारी है वहीं पंडोह नवोदय स्कूल से कैंची मोड तक सडक निर्माण का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। 

औट के संदली मोड़ से थलौट तक सड़क मार्ग अभी एकतरफा ही है। वहां थलौट गांव में आई दरारों के बाद फोरलेन की दूसरी लाईन त्यार नहीं हो पाई है। थलौट व पनारसा के व्यास में बहे फोरलेन के हिस्सों पर डंगों का काम भी अभी अधूरा ही है। 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!